बड़े वारदात को अंजाम देने जा रहे 10 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

NEWSPR DESK -इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां पटना पुलिस और बिहार एसटीएफ टीम ने बड़ी करवाई करते हुए पटना से सटे नदी थाना क्षेत्र के जेठुली से 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक ब्रेजा और और फॉरचुनर के अलावा 7 रायफल, पिस्टल,181 कारतूस और 15 मोबाइल जब्त किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पटना के ग्रामीण sp ने बताया कि पिछले साल इस इलाके में चार लोगों की हुई हत्या के नामजद आरोपी बच्चा राय और उमेश राय जमानत पर बाहर निकले है और इनके समर्थन में करीब 50 की संख्या में लोग हथियारों से लैस थे दूसरी ओर पीड़ित पक्ष गौरव कुमार और ललन राय के समर्थन में भी करीब 50 की संख्या में लोग हथियारों से लैस थे और भिड़नेवाले थे ।पुलिस और एसटीएफ दोनों एजेंसियों ने तत्काल सूचना परकरवाई करते हुए 10 लोगों को हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया औऱ एक बड़ी वारदात को टाल दिया। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article