तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK कैमर- खबर कैमूर से है जहां चैनपुर थाना क्षेत्र के मसोई खुर्द गांव में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जहां पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार चैनपुर थाना क्षेत्र के मसोई खुर्द गांव के बालेश्वर प्रसाद की 8 वर्षीय बेटी अनीता उर्फ प्रीति कुमारी और उनकी भांजी बेलाव थाना क्षेत्र के मड़ई डाढ़ कला गांव के रमेश बिंद की 7 वर्षीय बेटी राजनंदनी कुमारी दोनों खाना पहुंचाने के लिए खेत पर गई हुई थी।

खाना देने के बाद वापस आते समय एक तालाब के पास खेलने लगी जिसमें एक बच्ची का पैर तालाब में फिसल गया और वह डूबने लगी उसे बचाने के लिए दूसरी बच्ची भी तालाब में गई जहां पर गहरे पानी में दोनों की डूब कर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों के द्वारा दोनों को तालाब से बाहर निकाला गया। वहीं इसकी सूचना चैनपुर पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चैनपुर पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article