News PR Live
आवाज जनता की

बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने की लोगों को सतर्क रहने की अपील

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार में बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो अभी बारिश और वज्रपात का सिलसिला कुछ समय तक जारी रहने की आशंका है। विभाग ने बिहार के 24 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

मौसम विभाग के द्वारा बिहार के 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया जिसमे पटना, किशनगंज, अररिया कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, सीवान, गोपालगंज, लखीसराय,भागलपुर, जमुई और मुंगेर शामिल है। वहीं इन जिलों में मौसम विभाग ने बादल गरजने और बिजली गिरने की आशंका वाले इलाकों में लोगों को सुरक्षि‍त स्‍थान पर रहने की सलाह दी गई है।

बिहार के 24 जिलों के लिए मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में ठनका गिरने से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कुल 4 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें खगड़िया में 1, मुजफ्फरपुर में 1 वैशाली में 1 और गोपालगंज में 1 साथ ही 4 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। CM नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों को 4 लाख रुपए के मुआवजा की घोषणा की है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.