News PR Live
आवाज जनता की

पटना में बादल सूरत दिखा कर रहे दगाबाजी, जानिए मॉनसून कब तक देता रहेगा धोखा

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार में मॉनसून आ तो गया लेकिन अभी भी इसमें उतनी ताकत नहीं दिख रही। राजधानी पटना में मॉनसून की आमद के बाद भी लोग कभी उमस तो कभी गर्मी का टॉर्चर झेल रहे हैं। सोमवार को पटना में घने बादल नजर आने लगे, लेकिन एक बार फिर से ये सूरत दिखा निकल लिए। वहीं राजधानी पटना से मॉनसून रोज दगाबाजी कर रहा है। हाल तो ये है कि इस दफे बिहार को सबसे लंबे दौर के 40 डिग्री वाले टॉर्चर का सामना करना पड़ा। लू से लोग मरने लगे। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लग गई। ऐसे में लोगों की आस मॉनसून 2023 पर जा टिकी।

- Sponsored -

- Sponsored -

12 जून को समय से पहले ही मॉनसून बिहार आ चुका था। लेकिन चक्रवातीय तूफान बिपरजॉय ने इसकी रफ्तार पर न सिर्फ ब्रेक लगाया, बल्कि बादलों को भी बरसने से रोक दिया। बिपरजॉय के जाते ही फिर से मॉनसून ने अंगड़ाई ली और पटना तक आ पहुंचा। लेकिन फिर से वही हाल, बादल दिख रहे लेकिन बरस नहीं रहे। इसके बाद से ही धूप छांव का खेल लगा हुआ है। पटना में ही सोमवार की सुबह बादलों की आमद से हुई, लेकिन सुबह पौने नौ तक ये बरसे नहीं। मतलब सूरत दिखा कर फिर से तरसते लोगों को धोखा दे दिया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के मुताबिक ‘दक्षिण पश्चिम मॉनसून की उत्तरी सीमा संपूर्ण बिहार से होकर आगे बढ़ चुकी है। साथ ही एक निम्न दाब क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में समुद्र तल से औसत 7.6 किमी ऊपर तक स्थित है। इसके अगले दो दिन के दौरान उत्तर ओडिशा और झारखंड के पास आगे बढ़ने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तरी भागों में एक या दो स्थानों में वर्षा, मेघगर्जन और बिजली चमकने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।’

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.