मछली की शिकारमाही को लेकर भिड़े दो पक्ष,मारपीट का वीडियो हुआ वायरल।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

मुंगेर में सफियासराय ओ0पी0 क्षेत्र अंतर्गत हेरूदियारा डकरा स्थित जलकर में मछली की शिकारमाही को लेकर दो पक्ष में जमकर भिड़ंत हो गई। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है । वायरल वीडियो में एक पक्ष के लोग हाथ में पिस्तौल लहराते हुए दूसरे पक्ष को धमकाते दिख रहे हैं। इस संबंध में एक पक्ष से शनिचर बिंद तथा दूसरे पक्ष से सौरभ कुमार ने थाना में आवेदन देकर जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है। वीडियो में साफ दिख रहा है की कैसे व्यक्ति के द्वारा देशी कट्टा निकाल दूसरे पक्ष को धमकाया जा रहा और वहां दोनों पक्ष एक दूसरे से मारपीट करने को आतुर दिख रहे है ।इस संबंध में सदर डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि मछली की शिकारमाही को लेकर दो पक्ष के बीच विवाद हुआ है। दोनों पक्ष की ओर से आवेदन दिया गया है। वायरल वीडियो पुलिस को भी मिला है जिसकी सत्यता की जांच की जा रही है । वीडियो में व्यक्ति के द्वारा हथियार लहराया जा रहा है जांच कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article