News PR Live
आवाज जनता की

मनचलों से छात्राएं हैं परेशान, हॉस्टल आते जाते रोज करते हैं अश्लील इशारे और गाली गलौज, पुलिस में मामला दर्ज

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। मुंगेर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तारापुर की छात्राएं मनचले युवकों से असुरक्षित हैं। अश्लील इशारे, गाली गलौज तथा धमकी मनचलों का शौक बन गया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से इस क्षेत्र में कोई पहल नहीं होने से दिनों दिन स्थिति गंभीर होते जा रही है। लड़कियां तथा छात्रावास की वार्डन मन मसोसकर रह जाती हैं। मनचलों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वह आदेशपाल के बारे में भी फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। वहीं आज उन लोगों की हरकतें बढ़ जाने के बाद वार्डन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।

वहीं मौके पर दारोगा राजीव कुमार दल बल के साथ पहुंचे तब तक मनचले भाग चुके थे। अमूमन दिवा गस्ती इस ओर नहीं आने के कारण मनचलों का सुरक्षित क्षेत्र बन गया है। नशे के आदी ऐसे युवा छात्रावास के आसपास खुलेआम मंडराते रहते हैं। लड़कियों से छेड़खानी इनकी आदत में शुमार हो चुकी है।

बरसंडा गांव की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा को जब मनचलों ने अश्लील गालियां बकी तो उसने युवक का फोटो ले लिया। फोटो लेने के कारण उक्त युवक ने उसे धमकी दी। युवक कपड़ा खोल कर भद्दा इशारा करने लगा। छात्रा ने बताया कि 5 – 6 की संख्या में यह युवा मंडराते रहते हैं। अजीब अजीब हरकतें करता है। हमने इसकी शिकायत वार्डन से किया है। यहां पढ़ने और रहने वाली सभी लड़कियां परेशान रहती है।

- Sponsored -

- Sponsored -

छात्रावास की महिला गार्ड पिंकी देवी ने कहा कि ऐसे बदतमीज लड़के सुबह से शाम तक मंडराते रहते हैं। लड़कियों को देखकर सीटियां बजाते हैं। अश्लील इशारे करते हैं। हम लोग जब टोकते हैं तो गाली गलौज करने लगता है।  मैं गार्ड में नई आई हूं। मेरे संबंध में दूसरे से पूछ रहा था वह कौन है । यह जानने का प्रयास कर रहा था कि कौन यहां का ताला लगाता खोलता है। जब से मैं आई हूं रोज इनकी हरकतों को देख रही हूं। कभी इस पेड़ पास तो कभी उस छोर पर घूमते रहते हैं। उनकी संख्या 7 से 8 की होती है। सूचना वार्डन को दी गई है। मैं उन्हें नहीं पहचानती। लेकिन बताया जाता है कि सारे लोग स्थानीय हैं।

वहीं वार्डन नीलू कुमारी ने कहा कि रास्ता चलते आता जाता है और गाली गलौज करता है। कई प्रकार की परेशानियां पैदा करता है। धमकी देता है कि बाहर निकलो तो ऐसे करेंगे, वैसे करेंगे। आज खिड़की से लड़कियों से पूछ रहा था कि यहां का आदेशपाल कौन है। गेट कौन खोलता है। लड़कियों ने मुझे बताया तो मैंने कहा कि जो यह पूछता उसका फोटो खींच लो। जैसे ही फोटो ली गाली गलौज करना शुरू कर दिया। मां बहन की गाली देता है। लड़कियों को भद्दी गाली देता है।

कभी बेल्ट खोलकर भद्दा इशारा करता है। थाना को रिपोर्ट की गई यहां से लड़कियां बगल के आदर्श उच्च विद्यालय और आदर्श मध्य विद्यालय में पढ़ने के लिए जाती हैं। यहां छात्रावास में रहते हैं। विद्यालय में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा आदेशपाल नाइट गार्ड अकाउंटेंट रसोईया आदि हैं। जहां तक संभव होता है। मैं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहती हूं।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.