यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

सासाराम जिला परिवहन विभाग द्वारा बीते 15 जनवरी से आगामी 14 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा को लेकर तरह-तरह के जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं तथा नुक्कड़ नाटक, चालक स्वास्थ्य जांच शिविर सहित यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों को गुलाब का फूल देकर भी जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला सड़क सुरक्षा समिति के तत्वाधान में गुरुवार को जिला समाहरणालय परिसर से एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। जिसके माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का ईमानदारी पूर्वक पालन करने, मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने, ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करने, सावधानीपूर्वक वाहन चलाने, मोबाइल का उपयोग न करने सहित अन्य सड़क सुरक्षा मानकों की जानकारी दी गई। ताकि सड़क सुरक्षा के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। जागरूकता रैली समाहरणालय परिसर से निकलकर पोस्ट ऑफिस चौराहा, करगहर मोड, काली स्थान होते हुए वापस परिवहन कार्यालय में समाप्त हुई। जिसमें परिवहन विभाग के कर्मी एवं काफी संख्या में पुलिस बल शामिल रहे तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न स्लोगन लिखे बैनर तख्ती के माध्यम से भी सड़क दुर्घटना के दुष्परिणामों से लोगों को अवगत कराया गया। वहीं जागरूकता रैली के संदर्भ में रोहतास जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू ने बताया कि सड़क सुरक्षा के महत्व पर आम लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग द्वारा 15 जनवरी से आगामी 14 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह 2024 का आयोजन किया जा रहा है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा निर्देशित इस कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिससे यातायात नियमों के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर सड़क दुर्घटना में होने वाले जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि आज सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा सड़क सुरक्षा से बचाव के लिए यातायात नियमों का ईमानदारी पूर्वक पालन व सावधानी ही सबसे बेहतर विकल्प है। इसलिए सभी लोग यातायात नियमों एवं सुरक्षा मानकों का आवश्यक रूप से अनुपालन करें। रैली के दौरान एमभीआई संजय कुमार, एसआई स्नेहा रानी, प्रशिक्षु एमभीआई नंदलाल कुमार, एसआई हेमंत कुमार, गुड्डू कुमार, अनिल कुमार, अक्षय कुमार, अमित कुमार, राजीव रंजन, नीरज कुमार, रवि कुमार सहित परिवहन विभाग के अन्य कर्मी मौजूद रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article