शादी के कई साल बाद भी मां नहीं बनी महिला, हताशा में उठा लिया ये खौफनाक कदम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- खबर नालंदा से आ रही है, जहं शादी के 10 साल बाद भी संतान नहीं होने से दुखी महिला ने हताशा में आकर खौपनाक कदम उठा लिया। दुखी महिला ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना बिंद थाना क्षेत्र के जमसारी गांव की है।

मृतक महिला की पहचान जमसारी गांव निवासी रंजीत कुमार की पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2014 में प्रियंका कुमारी की शादी रंजीत कुमार से हुई थी। शादी के 10 साल बीत जाने के बाद भी कोई संतान नही हुआ, जिसको लेकर प्रियंका काफी परेशान थी और ऊपर से परिवार के लोग ताना भी मारते थे। जिससे दुखी महिला ने आखिरकार अपनी जान दे दी।

मृतका के पति रंजीत कुमार ने बताया रविवार की सुबह वह मवेशी को चारा देने गया था और लौट कर आया तो कमरे का दरवाजा बंद था। दरवाजा खोलवाने पर जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो दूसरे कमरे में जाकर खिड़की से झांका तो प्रियंका फांसी के फंदे से झुल रही थी। घटना की जानकारी बिंद थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article