News PR Live
आवाज जनता की

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का जन्मदिन: जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी शुभकामनाएं, 195 दिन वह अंतरिक्ष में रही थीं

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का जन्म 19 सितंबर, 1965 को हुआ था। उनके जन्मदिन पर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने शुभकामनाएं दी है। बता दें कि अमेरिकी नौसेना की अधिकारी सुनीता विलियम्स को नासा ने अंतरिक्ष यात्रा पर भेजा था। अमेरिका के ओहायो राज्य के यूक्लिड शहर में जन्मीं सुनीता विलियम्स ने 195 दिन तक अंतरिक्ष में रहने का विश्व रिकार्ड बनाया और एक महिला यात्री के तौर पर सबसे ज्यादा बार अंतरिक्ष में चहलकदमी करने का रिकार्ड भी एक समय उनके नाम पर रहा।

- Sponsored -

- Sponsored -

उनका जन्म 19 सितंबर को हुआ थ। उनके पिता भारत के गुजरात के रहने वाले हैं। उनकी मां स्लोविनिया से हैं। इस नाते सुनीता का संबंध भारत से गहरा है। सुनीता विलियम्स ने साल 1983 में मैसाचुसट्स में नीधम हाईस्कूल से पढ़ाई पूरी की। उन्होंने यूनाइटेड स्टेट नेवल अकादमी से फिजिकल साइंस में बैचलर डिग्री ली। इसके बाद इंजीनियरिंग मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री हासिल की। 1987 में उनको अमेरिकी नौसेना में शामिल किया गया। छह महीने के अस्थायी असाइनमेंट के बाद उनको बेसिक डाइविंग अफसर नियुक्त किया गया। 1998 में सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष यात्रा के लिए प्रशिक्षण लेना शुरू किया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.