देर रात विगत एक महीने से खड़ी ट्रक में लगी अचानक आग,सड़क किनारे खड़ी ट्रक जलकर हुआ राख

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

देर रात सरमेरा बिहटा स्टेट हाईवे के किनारे खड़ी ट्रक में अचानक आग लग गई।जिसके कारण ट्रक जलकर राख हो गया। दरअसल बिंद थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे के किनारे विगत एक महीने से खड़ी ट्रक में अचानक आग लग गई। आग के गुब्बार को देखकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई।

हालांकि आसपास के लोगों के द्वारा ट्रक में लगी आग पर किसी तरह से काबू पाने के प्रयास किया लेकिन तब तक आग में अपना काम तमाम कर चुका था।फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची तब जाकर लगी ट्रक पर आग को बुझाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि खड़ी ट्रक में आग लग जाना कहीं ना कहीं किसी साजिश की ओर इशारा कर रहा है।जिस वक्त ट्रक में आग लगी थी उस वक्त ट्रक पर कोई चालक और उपचालक मौजूद नहीं था।अन्यथा हादसा बड़ा भी सकता था। बहरहाल इस आगलगी की जानकारी बिंद थाना पुलिस को दी है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article