News PR Live
आवाज जनता की

अग्निपथ के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह आंदोलन, जानिए क्या है इनकी मांग

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। कैमूर कांग्रेस कमेटी के द्वारा अग्निपथ के विरोध में भभुआ जिला मुख्यालय पर सत्याग्रह आंदोलन किया गया। इस सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पाल एवं प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय मिश्रा के द्वारा किया गया। बताते चलें कि सोमवार को दिन के करीब 12 बजे कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पाल एवं प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय मिश्रा की अध्यक्षता में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के द्वारा अग्नीपथ के विरोध में जिला मुख्यालय पर सत्याग्रह आंदोलन किया गया।

जिसमें सरकार के द्वारा नौजवानों के भविष्य को लेकर की जा रही खिलवाड़ को रोकने के लिए मांग किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने कहा कि अग्निपथ योजना को सरकार को वापस लेना चाहिए क्योंकि इससे जहां एक तरफ सेना कमजोर होगी वहीं दूसरी तरफ से युवाओं का भविष्य खराब होगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस योजना को वापस नहीं लेती है तो कांग्रेस पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

इस मौके पर मुख्य अतिथी राजीव रंजन पांडेय , अशोक कुमार पांडेय, लक्ष्मण तिवारी, श्रवण तिवारी, संजय चौबे, अरविंद पांडेय, राजेश पटेल, दिनेश दुबे, विंध्याचल शर्मा, मुकेश पटेल, कयामुद्दीन, छोटे लाल पांडेय, वासुदेव सिंह, मुन्ना सिंह, आशुतोष कुमार शुक्ला, सत्य नारायण पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, सहित काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कैमूर/भभुआ से ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.