अब हम सोने की चिड़िया नहीं , सोने का शेर बना रहे : सम्राट चौधरी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज लोकतंत्र की जननी, वैशाली की धरा पहुंचे। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां लोगों में उत्साह-उमंग अकल्पनीय है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

एनडीए समर्थित लोजपा उम्मीदवार श्री चिराग पासवान जी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि पहले भारत की पहचान सोने की चिड़िया के रूप में होती थी, तब लोग इसे लूटने आते थे। सोने की चिड़िया को लूटने गजनी आया तो फिर मुगल आ गए। इसके बाद अंग्रेजों ने भी इसे लूटा। लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कंसेप्ट बदल दिया। अब भारत सोने का शेर बनाने का काम कर रहा जो पूरी दुनिया में दहाड़ रहा है।

 

उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री जी आज देश को विकसित और समृद्ध बनाने में लगे हैं। पहले कोई सोच भी नहीं सकता था कि कोई प्रधानमंत्री शौचालय बनाने की बात करेगा। लेकिन आज घर – घर तक शौचालय बनाए गए। घर तक नल का जल पहुंचा और बिजली पहुंचाई गई।

 

उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री जी घर – घर सोलर युक्त बिजली पहुंचाने का निर्णय लिया है। जहां लोगों को मुफ्त बिजली मिल सके।

 

बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश को मजबूर नहीं मजबूत सरकार की आवश्यकता है। देश में जब मजबूत सरकार होती है तो कड़े और प्रभावी निर्णय भी लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज जम्मू कश्मीर से धारा 370 को उखाड़ कर फेंक दिया गया।

 

उन्होंने लोगों से देश में मजबूत सरकार के लिए चिराग पासवान को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article