अजगैबीनाथ धाम में तीज और चरचंडा को लेकर हजारों महिलाएं ने किया गंगा स्नान, कल होगी पूजा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में तीज एंव चरचंडा पर्व को लेकर सुबह से ही उत्तरवाहिनी गंगा मे स्नान करने के लिये बिहार झारखंड सहित अन्य जिलों के महिलाओं कि भीड़ उमड़ पड़ी है। वहीं महिलाओं ने बताया कि तीज एंव चरचंडा को लेकर अजगैबीनाथ गंगा स्नान करने के लिये पहुंचे हैं।

जो गंगा जल लेकर कल तीज एंव चरचंडा का पुजा करेगें। जिससे हमारे पति की दीर्घायु की कामनाएं के लिए यह पर्व करते हैं। ऐसी परंपरा कालिन युग से चल रही हैं। वहीं स्थानीय पंडित ने बताया कि सुबह से ही बिहार एंव झारखंड के महिलाएं गंगा स्नान करने पहुंची हैं। यह पर्व करने से महिलाओं के पति एंव बाल बच्चों की लंम्बी आयु होती है। इस लिए खासकर महिलाएं तीज एंव चरचंडा का पर्व करती है।

रिपोर्ट-श्यामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article