29 जुलाई को बिहार के सीएम नीतीश कुमार का हरनौत प्रखंड के द्वारिका गांव में होगा आगवन,लगभग 5 करोड़ की लागत से बने नए पुल का करेगे उद्घाटन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK : पिछले महीने बिहार में लगातार गिरते पुलो के बीच नालंदा से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 29 जुलाई 2024 को नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के द्वारका बिगहा गांव होने जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री के अलावे कई मंत्री के भी आने की संभावना है। हरनौत प्रखंड के द्वारका बिगहा गांव में लगभग 5 करोड़ की लागत से बने नए पुल का उद्घाटन बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों होना है। उद्घाटन को लेकर लगातार मजदूरों के द्वारा पुल का काम किया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

यह पुल की लंबाई लगभग 44 मीटर है। इस पुल से निर्माण होने से कल्याण विघा चेरो बहादुर बिरजू मिल्की समेत दर्जनों गांव के हजारों किसानों एवं अन्य ग्रामीण लाभान्वित होगे। इस पुल के निर्माण से द्वारिका बीघा के लोगो के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर देखी जा सकती है। क्योंकि पुराने जर्जर पुल के समानांतर ही एक नए पुल का निर्माण किया गया है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड कें लेखपाल अरविंद कुमार ने बताया कि इस पुल का निर्माण कार्य की शुरुआत 07 दिसंबर 2022 में हुई थी और निर्माण कार्य 06 मार्च 2024 को पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुमार के आगमन को लेकर पुल निर्माण निगम अधिकारी गांव में कैंप किए हुए हैं।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article