अजगैबीनाथ धाम में मौनी अमवश्या को लेकर मिथलांचल के कांवरियों का उमड़ा जनसैलाब।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम में मौनी अमवश्या को लेकर मिथलांचल के कांवरियों का जन सैलाब पहुंचने लगा है, बताते चले कि मिथलांचल के कांवरिया पार्वती माँ के कुल के होने पर बाबा भोलेनाथ को तिलकोत्सव करने के लिए अजगैबीनाथ के उत्तरवाहनी गंगा में डुबकी लगा कर बाबा भोलेनाथ को जल चढाते हुए पैदल व वाहन से देवघर बैधनाथ का यात्रा करते है, और बाबा भोलेनाथ को लड्डू, केला, नारंगी,फल , प्रसाद,गंगा जल चढाते हुए तिलकोत्सव बसंत पंचमी को करते हैं, यह प्रमपरा को लेकर कई वर्षों से मिथलांचल के कांवरिया अजगैबीनाथ धाम पहुंचकर उत्तरवाहनी गंगा में डुबकी लगाते हुए अजगैबीनाथ मंदिर में स्थीत बाबा भोलेनाथ को जल चढाते हुए देवघर बैधनाथ धाम का पैदल व वाहन से यात्रा करते हुए ज्योतिर्लिंग शिवलिंग में बाबा भोलेनाथ की पुजा अर्चना करते हुए तिलकोत्सव मनाते हुए और आठ मार्च को महाशिवरात्रि के दिन धुम धाम से बाबा भोलेनाथ व पार्वती माँ का विवाह उत्सव मनाते है|| वही अजगैबीनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया कि हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी मौनी अमावस्या को लेकर लाखों शिव भक्त अजगैबीनाथ धाम पहुंचे हैं, आज दिन साठ हजार शिव भक्तों ने अजगैबीनाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ को जल चलाए है| और नगर परिषद के द्वारा गंगा घाट में बेरिकेंटिग, साफ सफाई अभियान युध्द स्तर से किया गया है, साथ ही थानाध्यक्ष प्रिय रंजन के द्वारा गंगा घाट , अजगैबीनाथ मंदिर ,कच्ची कांवरिया पथ तक सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया गया है|

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article