राजधानी पटना मे डॉक्टर से मांगी थी रंगदारी, 7 घंटे के अंदर पुलिस ने उठाया।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां पद्मश्री सम्मानित डॉक्टर आर एन सिंह से एक कुख्यात के बेटे के द्वारा फोन कर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।

आपको बता दे कि इस मामले की लिखित शिकायत डॉक्टर ने कंकड़बाग थाने में की है शिकायत के 7 घंटे के अंदर ही पटना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर फ्लाईओवर के पास में रहने वाले प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ और चिकित्सा क्षेत्र में योगदान देने वाले पद्मश्री सम्मानित हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर आर्यन सिंह का है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वही बताया जा रहा है कि कुख्यात स्वर्गीय बिंदु सिंह के बेटे रोशन सिंह ने रंगदारी की मांग की और इस मामले की लिखित शिकायत डॉक्टर ने थाने में मामला दर्ज कराया।

वही पूछताछ में डॉक्टर ने बताया कि रोशन नाम के युवक ने पहले फोन करके उनसे कुछ रुपए की मदद करने की गुहार लगाई और जब उन्हें रोशन के कॉल पर गौर नहीं किया तो उनके क्लीनिक पर पहुंच कुछ युवक ने उनके जल्दी मदद करने आवाज में क्लीनिक पर मौजूद डॉक्टर के कर्मचारियों से जल्द से जल्द बताओ रंगदारी की रकम की डिमांड कर दी हालांकि इस मामले में रंगदारी के डिमांड करने वाले रोशन और अभिषेक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से एक नकली पिस्तौल और दो मोबाइल बरामद किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article