अधौरा प्रखंड के दिघार एवं अधौरा पंचायत में डीएम सावन कुमार के नेतृत्व में आयोजित हुआ जनसंवाद।

Patna Desk

 

शुक्रवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के नेतृत्व में अधौरा प्रखंड के दिघार एवं अधौरा पंचायत में जन संवाद बैठक का आयोजन किया गया। लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों को सुलभ कराई गई एवं उनकी प्रतिक्रियाएं व फीडबैक भी प्राप्त किए गए। चांद के बिउरी व शिवरामपुर पंचायत में डीएम सावन कुमार के नेतृत्व में आयोजित हुआ। जिसमें लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों को सुलभ कराई गई एवं उनकी प्रतिक्रियाएं व फीडबैक भी प्राप्त किए गये। इस दौरान कार्यक्रम को ंबोधन करते हुए डीएम ने कहा कि महत्वपूर्ण लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनों को स- समय एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना तथा योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना एवं उन योजनाओं का जिले में समुचित तरीके से क्रियान्वयन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के अंतर्गत चलाई जा रही महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। इसके लिए योजनाओं की जानकारी होना अनिवार्य है। जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जाती रही है। शिक्षा, स्वास्थ, ग्रामीण कार्य विभाग, लोक शिकायत निवारण और अन्य विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रमुखता से लाभ लेने का आग्रह किया।

Share This Article