अधौरा प्रखण्ड प्रमुख का हुआ चुनाव, प्रमुख के पद पर विपिन कुमार का दबदबा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर: अधौरा प्रखण्ड प्रमुख का चुनाव दिनांक 14 मार्च 2024 गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय भभुआ के कार्यालय में सम्पन हुआ। प्रखंड प्रमुख के लिए आयोजित बैठक में 5 समिति सदस्य उपस्थिति हुए। वहीं दो सदस्य अनुपस्थित थे। प्रखण्ड प्रमुख अधौरा के पद पर बिपिन कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अपर समाहर्ता कैमूर के पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि अधौर के पूर्व  प्रखंड प्रमुख संगीता कुमारी  के खिलाफ पंचायत समिति सदस्य अनंती कुमारी, फुलिया देवी, राजकुमार राम,  संजय उरांव तथा विपिन कुमार ने अविश्वास प्रस्ताव पर बहस कराने की मांग की थी। जिसके बाद जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ को आदेश जारी कर निर्देश दिया कि पंचायत निर्वाचन नियमावली 2006 के नियम 121 द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अधीन बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 एवं बिहार पंचायत निर्वाचन नियमावली 2006 के संगत प्रावधानों के आलोक में आयोग द्वारा प्राप्त पत्र के आलोक में अधौरा प्रखंड प्रमुख के रिक्त पद पर मतदान कराया जाएगा। जिसके बाद 14 मार्च को तिथि निर्धारित की गई। जिसके बाद गुरुवार को चुनाव हुआ और अधौरा के प्रखंड प्रमुख विपिन कुमार बनें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article