अपने बेटे के पैसे को पाने के लिए लाचार वृद्ध मां लगा रही है पुलिस कार्यालय का चक्कर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- भागलपुर में लाचार मां ने अपने बहू समेत दो के खिलाफ लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है सिटी एसपी के पास पहुंचे पीड़िता ने बताया कि बहु शाहिना परवीनने पुत्र के मरणोपरांत मुझसे स्टाम्प पेपर पर लिखित करार किया था कि स्व० पुत्र जिस CIPLA Ltd. कंपनी में काम करते थे उससे प्राप्त मुआवजा का धनराशि मेरे और शाहिना परवीन द्वारा खुलवाए जा रहे।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

संयुक्त खाता में लेंगे और दोनों का हिस्सा आधा आधा होगा अगर शाहिना परवीन के स्वतंत्र खाते में पैसा आएगा तो वो आधा मुझे देगी परंतु शाहिना प्रवीण ने अपने भाई मो० मासूम रज़ा और मो० शादाब से मिल कर धोखाधड़ी के नियत से साजिश के तहत मुआवजे का धनराशि लगभग 33,00,000/- (तैतीस लाख रुपये) चोरी छुपे अपने बैंक ऑफ इंडिया (अलीगंज) के स्वतंत्र खाता सं० 462710110011547 में मंगवा लिया जिसकी जानकारी मुझे कंपनी द्वारा दिया गया।

 

 

जब मैं उससे कहने गई कि पैसा आ गया है। अब करार के मुताबिक आधा मुझे दे दो, तो उसने मेरे एकाउंट में चार लाख भेजते हुए कहा कि आठ लाख आया है, जब मैंने 33 लाख की बात कही तो शाहिना और उसके दोनों भाई मुझे गाली-गलौज करने लगें और बोले कि एक भी रुपया नहीं मिलेगा और अगर पुलिस-फड़ी की तो तुमको और तुम्हारे दूसरे बेटे को भी मरवा देंगे, जिससे मुझे विश्वास हो गया कि शाहिना अपने दोनों भाइयों से मिल कर साजिश के तहत मुझसे धोखाधड़ी किये तथा यह भी पता चला है।

 

 

कि वे लोग हर दिन थोड़े धोड़े रुपये कहीं न कहीं ट्रांसफर कर अकाउंट को खाली कर रहे हैं और अबतक अठारह लाख ट्रांसफर कर चुके हैं। शाहिना परवीन और उनके दोनों भाइयों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग किया है। साथ ही उक्त बैंक एकाउंट के ट्रांसफर पर अविलंब प्रतिबंध लगाने की बाते कही है

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article