अपराध की योजना बनाते 2 अपराध कमी को एक देसी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस एवं लोहे के धारदार हथियार बरामद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कटिहार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई की सेमापुर मोड़ के समीप एक काला रंग के बुलेट पर दो सवार व्यक्ति हथियार लिए हुए हैं, जो किसी बड़े घटना को अंजाम देने की फिराक में है ,सूचना मिलने के बाद कोढ़ा पुलिस द्वारा वरीय पुलिस पदाधिकारी को सूचित करते हुए प्राप्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए गेड़ाबाड़ी रोड पर स्थित सेमापुर मोड पहुंचे तो पुलिस गाड़ी को देखकर काला रंग के बुलेट पर सवार दोनों व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगे, इसी दौरान सशस्त्र बल के सहयोग से घेराबंदी कर दोनों को कब्जे में ले लिया गया और वरीय पुलिस पदाधिकारी के द्वारा विधिवत तलाशी ली गई जिसके पास से एक देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस एवं लोहे के धारदार हथियार बरामद कर लिया ।

गिरफ्तार अपराध कमी का नाम राहुल कुमार और मोहम्मद इमरान मंसूर है जो की बरारी थाना क्षेत्र के रहने वाले है.अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि इनके पास से एक देसी कट्टा, एवं पांच जिंदा कारतूस, लोहे के धार धार हथियार, मोटरसाइकिल काला रंग का बुलेट और दो मोबाइल जप्त कर लिया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article