मुंगेर में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर एक हथियार तस्कर को किया गिरफतार, भारी मात्रा मे हथियार बरामद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-मुंगेर में पुलिस ने पूरबसराय थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान क्षेत्र निवासी संजय शर्मा पिता स्व०मनु शर्मा के धर मेछापेमारी कर भारी मात्रा में निर्मित ब अर्द्ध निर्मित अवैध हथियार बरामद किया है और इस मामले पुलिस ने उसे गिरफतार कर जेल भेज दिया है।

हथियार तस्कर को जेल भेजने के पूर्व सदर डीएसपी राजेश कुमार ने इस मामले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि संजय शर्मा अवैद्य हथियारो कि तस्करी के लिए अपने घर में छुपा कर रखा हुआ है,इस सूचना पर मुंगेर एसपी के निर्देष पर डीएसपी सदर राजेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाकर छापेमारी कि गई तो उसके घर कि तलाशी के क्रम में एक देशी कट्टा,16 बैरल, 10 हैमर पिन,10 चांद, 7 ट्रिगर,5 बैठी बरामद किया है। बरामद सामानों से संबंधित पुलिस ने संजय शर्मा से कागजात मांगे तो उसने कोइ भी कागज नहीं दिखाया और न ही संतोषप्रद जवाब दिया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article