अब बंद होने जा रहे 30 हजार से ज्यादा मोबाइल नंबर, वजह जान कर हो जाएंगे हैरान…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK-बढ़ते साइबर खतरे को रोकने के लिए दूरसंचार विभाग (DoT) ने पूरे भारत में 392 मोबाइल हैंडसेट ब्लॉक करने का निर्देश दिया है. इन हैंडसेट की पहचान बिजली केवाईसी अपडेट घोटाले में इस्तेमाल होने के रूप में की गई थी. इस स्कैम को करने के लिए धोखेबाज SMS और WhatsApp के जरिए लोगों से बिजली विभाग के अधिकारी बनकर संपर्क करते हैं. इन मैसेज में यूजर्स से कहा जाता है कि वे अपनी KYC (Know Your Customer) डिटेल को अपडेट करें. ऐसा नहीं करने पर घर की बिजली काट दी जाएगी.

इन भेजे गए मैसेज में आमतौर पर एक खतरनाक लिंक रहता है, जिनमें निजी जानकारियां मांगी जाती हैं. इन जानकारियों का दुरुपयोग ठग फाइनेंशियल फ्रॉड के लिए करते हैं. दूरसंचार विभाग की यह कार्रवाई ‘चक्षु’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्राप्त शिकायतों में वृद्धि के बाद आई है. ‘चक्षु’ एक सरकारी पहल है जो नागरिकों को संदिग्ध धोखाधड़ी वाले कम्युनिकेशन की रिपोर्ट करने की अनुमति देती है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article