योगी सरकार तयार करवा रहीं सभी परिवारों की फैमिली आईडी, होंगे ये फायदे…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सभी परिवारों की फैमिली आईडी तैयार करवा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को फैमिली आईडी कार्ड प्रोजेक्ट की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर परिवार के पास उनकी फैमिली आईडी होनी चाहिए. यह कार्ड परिवार की हर जरूरत पूरा करने का माध्यम बनेगी.

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार आईडी से हर वंचित और गरीब को योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा. साथ ही ईज़ ऑफ लिविंग और गुड गवर्नेंस का आधार भी बनेगा. इसके अलावा उन्होंने कहा कि सभी लाभार्थीपरक योजनाओं/सेवाओं के ऑनलाइन आवेदन में आधार आवेदन एवं आधार अधिप्रमाणन अनिवार्य होना चाहिए. उच्च शिक्षण संस्थानों में नए प्रवेश के समय आधार ऑथेंटिकेशन कराएंउसके बाद उसे फैमिली आईडी से जोड़ें.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article