अब स्मार्ट मीटर में आ रहीं नई समस्या, माइनस बैलेंस के बाद भी नहीं हो रहा रिचार्ज…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- भीषण गर्मी के बीच राज्यभर के एनर्जी एफिशिएंसी सर्विस लिमिटेड (ईईएसएल) कंपनी के स्मार्ट प्री-पेड मीटर वाले उपभोक्ता तनाव में आ गए हैं। काफी बड़ी जमाद में उपभोक्ताओं का बैलेंस माइनस हो गया है, वे रिचार्ज करने का बार-बार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन रिचार्ज नहीं हो पा रहा है।

हालांकि, बिजली कंपनी ने आश्वस्त किया है कि जबतक तकनीकी खराबी दूर नहीं होगी, माइनस बैलेंस पर भी बिजली कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे। दो मई को तकनीकी खराबी आई थी। 13 दिनों तक ऊर्जा खपत के आधार पर राशि नहीं कटी। अब यह समस्या दूर हो गई तो नई समस्या रिचार्ज करने में तकनीकी खराबी की आ गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article