अर्निश गेम चैंपियनशिप 2022: फिलिपिंस में बिहार के 6 खिलाड़ियों ने किया भारत का नाम रौशन, सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को R.K सिन्हा ने किया सम्मानित

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। फिलिपिंस के चेबु में 17 से 23 जुलाई तक आयोजित वर्ल्ड अर्निश गेम चैंपियनशिप 2022 में बिहार के 6 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। जिसके बाद उनके बिहार वापसी पर खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के संस्थापक सदस्य सह पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा शामिल हुए। इस दौरान अंगवस्त्र एवं माला पहना कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रामेश्वर सिंह, बिहार वेटनरी कॉलेज के डीन डॉ जे के प्रसाद, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ ए के ठाकुर एवं बिहार भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू शामिल हुए एवं खिलाड़ियों को अंगवस्त्र एवं माला पहना कर सम्मानित किया। बता दें कि इसमें 36 देशों ने भाग लिया था। जिसमें भारत भी शामिल था।

भारत की तरफ से 17 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिनमें 14 को पदक प्राप्त हुआ है। वहीं भारत के अन्य राज्य ने रजत पदक हासिल किया जबकि बिहार से 6 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वर्ल्ड अर्निश गेम चैंपियनशिप 2022 में अमन पुष्पराज ने तीन कांस्य पदक, श्रेयांश भारती  ,आकाश कुमार  और मिस अंशु  ने 1 -1 कांस्य पदक प्राप्त किया ।

इस अवसर पर भाजपा के संस्थापक सदस्य सह पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा ने कहा कि वो दिन दूर नही जब फिलिपिंस की तरह बिहार के खिलाड़ी ओलंपिक में भी मेडल जीत कर बिहार का नाम संपूर्ण विश्व में रौशन करेंगे। सिन्हा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की सभी खिलाड़ी और परिश्रम करे ताकि आने वाले दिनों में वे अन्य चैंपियनशिप में भी बिहार का नाम रौशन कर पाए।

वहीं भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने कहा कि बिहार में प्रतिभाओं की कमी नही है बस उन्हे सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है। इस अवसर पर सह संयोजक राजेश यादव, मुकेश पासवान, मनीषा प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन यादव, वेणुगोपाल सिन्हा, आनंद सिन्हा क्षेत्रीय प्रभारी आनंद मिश्रा, चंदन सिन्हा, जेपी मेहता प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी विकास सिंह, सुमित झा पटना महानगर संयोजक सुमित शर्मा, इंद्रजीत, कुंदन, डॉ रवि शंकर, ग्रामीण संयोजक शंकर गुप्ता राहुल यादव और अन्य खेल संघ के पदाधिकारि मौजूद थे।

Share This Article