विशाल तार का पेड़ मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों के ऊपर गिरा, हुई मौ*त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- शुक्रवार को बिहार थाना क्षेत्र इलाके के कागजी मोहल्ला रांची रोड में आंधी तूफान के कारण विशाल तार का पेड़ मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों के ऊपर गिर गया। जिससे दोनों मोटरसाइकिल पर सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।अब इस दर्दनाक हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है।

इस लाइव वीडियो में आप साफ तौर पर दिख रहा है। आम दिनों की तरह लोग अपने-अपने कामों को लेकर इधर-उधर जाते दिख रहे हैं। इसी दौरान अस्पताल चौराहा से इमादपुर की ओर जा रही मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों पर आंधी तूफान के कारण विशाल तार का पेड़ गिरता हुआ दिख रहा है। हालांकि वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों को कुछ समझ में आता तब तक दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। तार का पेड़ गिरने से लोग इधर-उधर भागते भी दिख रहे हैं। वही अभी इस घटना के बाद स्थानीय लोग काफी दहशत में है। प्रशासन से यह मांग है कि उन सभी पेड़ों को चिन्हित किया जाए जो आंधी तूफान में गिरने के कगार पर है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article