अवैध संबंध के शक में पेड़ से बांधकर पति ने की पत्नी की पिटाई, 7 घंटे तक बांधा रहा..दोनों निकले सिर्फ दोस्त

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। एक पति उस वक्त आपे से बाहर हो गया। जब उसने अपनी पत्नी को उसके दोस्त से बात करते हुए देख लिया। जिसके बाद उसने त्नी पर कहर बरसा दिया। दोस्त और महिला दोनों को अलग पेड़ों से बांध दि.या। जिसके बाद पत्नी पर जमकर डंडे बरसाये। बताया जा रहा कि पति ने पत्नी को 7घंटे तक बांध कर रखा है।

मामला बांसवाड़ा जिले के घाटोल का है। शुक्रवार रात इसका VIDEO भी सामने आया है। करीब 9 सेकंड के वीडियो में आरोपी पति डंडे से पिटाई करते दिख रहा है। करीब छह महीने पहले महिला की शादी हुई है। वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पति पर FIR हुई।

घटनाक्रम की शुरुआत शक के साथ हुई। महिला अपने पुराने दोस्त के साथ मौसी सास के घर गई थी। मौसी सास ने प्रेम-प्रसंग का अंदेशा जताते हुए दोनों को घर में बंधक बना लिया और महिला के पति को इसकी जानकारी दे दी। घाटोल DSP कैलाशचंद्र बोरीवाल ने बताया कि महिला अपने निजी काम से 24 जुलाई को घाटोल कस्बे में गई थी। उसकी ससुराल हेरो गांव में है और पीहर मिया का पाड़ला में।

वहां महिला की मुलाकात गोरधन पाड़ौली ( निचलापाड़ा) निवासी उसके पुराने दोस्त देवीलाल पुत्र शांति मईड़ा से हुई। DSP कैलाशचंद्र ने बताया कि आरोपी पति सहित पांच आरोपियों को डिटेन कर लिया गया है। अब तक की पूछताछ में महिला और युवक के बीच केवल फ्रेंडशिप होने की बात सामने आई है। उनके बीच किसी तरह के रिश्ते की पुष्टि नहीं हुई है।

Share This Article