News PR Live
आवाज जनता की

BIG-BREAKING दिवाली से ठीक पहले 25 झोंपड़ियां जलकर हुआ राख, जान बचाकर भागे लोग, लाखों की संपत्ति हुई स्वाहा

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। कटिहार जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां एक घर की चिंगारी ने 25 घरों को अपने आगोश में ले लिया फिर क्या था एक के बाद एक 25 झोपड़ियां जलकर राख हो गई. आग से लाखों रूपये की संपत्ति के नुकसान की खबर है। फिलहाल स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिस जारी है। अगलगी की घटना कटिहार के मनसासी थाना क्षेत्र की है।

- Sponsored -

- Sponsored -

आपको बता दें कि हरिप्रसाद महदलित टोला में लगी आग ने एक एक कर 25 घरों को राख में तब्दील कर दिया है। आग के कारणों के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि गैस सिलेंडर पर खाना पकाया जा रहा था। गैस सिलिंडर लिक होने के कारण आग दहकने लगी जिससे झोपड़ी जलने लगी।

इससे पहले की आग पर काबू पाया जाता आग विकराल रूप ले चूकी थी। इलाके में सभी घर एक दूसरे से सटे हुए है। जिसके कारण आग तेज होती चली गई। पूरा इलाका आग के धूएं से भर उठा। खबर लिखे जाने तक किसी भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन घर की तमाम संपत्ति जलकर राख हो गई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.