News PR Live
आवाज जनता की

अस्पताल के कैदी वार्ड में चल रही थी शराब पार्टी, पुलिस पहुंची तो नजारे देखकर रह गई दंग, हिरासत में कई पुलिसकर्मी

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार के हाजीपुर में, सरकारी अस्पताल के कैदी वार्ड में सजायाफ्ता कैदी के लिए शराब के साथ स्वभाव का बंदोबस्त का खुलासा होते ही पुलिस की नींद उड़ गई। जब पुलिस लूट का मोबाइल लोकेशन ट्रेस करते सरकारी अस्पताल पहुंची तो नजारा देखकर दंग रह गई। सजायाफ्ता कैदी सरकारी अस्पताल में शराब के साथ शबाब का मजा ले रहे थे। वहीं शादी की सुरक्षा में तैनात चार पुलिस के जवान और एक स्वास्थ्य कर्मी को पुलिस हिरासत में लिया है और साथ में कॉल गर्ल को भी पुलिस ने अपने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है।

मामला हाजीपुर सरकारी अस्पताल सदर की है जहां रात के अंधेरे में लूट के मोबाइल का लोकेशन ट्रेस करते हुए करता है। थाना की पुलिस दल बल के साथ पहुंचे तो, सजायाफ्ता कैदी लड़की के साथ शराब के नशे में मदहोश होकर लड़की के साथ ही रंग रसिया मना रहा था। पुलिस ने अस्पताल में सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए वरीय अधिकारी को सूचना दिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

मौके पर रात के अंधेरे में सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश पहुंचे और चार पुलिसकर्मी सजायाफ्ता कैदी और लड़की को अपने साथ हिरासत में ले जाकर थाने पर पूछताछ कर रहे। हालांकि इस मामले में समय, सदर एसडीपीओ भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुई। सुबह-सुबह जिले के एसपी को पता चला कि सजायाफ्ता कैदी पुलिस की निगरानी में अस्पताल में इलाज करा रहा था। उसी दौरान शराब और शबाब का मजा ले रहा था जिसकी जांच करने के लिए भाग्य भाग्य सदर अस्पताल पहुंचे। जिले के एसपी और पुलिस टीम, अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारी के साथ अस्पताल में कैदी वार्ड में छापेमारी की और कुछ भी बोले बिना दबे पांव जिले के एसपी मनीष निकल गए।

इस मामले में जिले के सिविल सर्जन ने बताया कि एक कैदी है जो लंबे समय से अस्पताल में इलाज करा रहा था। जो कैदी वार्ड से बाहर एक रूम में पाया गया था और उसके साथ एक लड़की था जो, आपत्तिजनक स्थिति में, पायी गयी है। एक स्वास्थ्य कर्मचारी और 4 पुलिस के जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में जांच और कार्रवाई की जा रही है।

वैशाली से प्रिंस कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.