आंध्र प्रदेश ब्लास्ट में मारे गए मजदूरों का शव पहुंचा बिहार, पहचान करना मुश्किल, एंबुलेंस के जरिए लाया गया

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आंध्र प्रदेश हादसे में जले नालंदा के मजदूरों का शव आज बिहार स्थित उनके घर लाया गया। शवों के पहुंचते ही मृतकों के परिवारवाले दहाड़ मारकर रोने लगे। हालांकि शव जला हुआ था और उसकी पहचान करना मुश्किल था। ग्रामीणों का कहना है कि शव कई टुकड़ों में बंटा था जिसमें से दुर्गंध आ रही थी। शव को कपड़े में लपेट कर बांधा गया था।

शवों को देखते ही वहां पहुचे दोनों मृतकों के परिजन रोने लगे। इसी तरह, हरनौत प्रखंड के रामसंग में मनोज रविदास व बसनिमा में अवधेश रविदास का शव एंबुलेंस से लाया गया। इन दोनों शवों की हालत भी काफी खराब थी। उनके परिजन सदमे में थे। ग्रामीणों ने शव के पास जाने की हिम्मत नहीं की।बता दें कि हादसे में सभी मजदूर बुरी तरह झुलस गए थे। जिससे कि दोनों की पहचान करना मुश्किल हो रहा था। शव को देखने सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे थे। माहौल बेहद ही गमगीन था। कुछ दिनों पहले ही फैक्ट्री ब्लास्ट में मजदूरों की मौत हुई थी।

Share This Article