जल्द ही बिगड़ सकता है बिहार का मौसम, भीषण गर्मी के बाद बारिश के आसार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही गर्म हवा चलाना शुरू हो गई है। लू का प्रकोप अभी से दिखने लगा है। आम लोगो को ये दर सता रहा है की जब अप्रैल में यह हाल है तो मई और जून में क्या होगा।

शुक्रवार को हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से छह अप्रैल से मौसम में बदलाव आएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बता दे की इसके साथ ही 7-8 को बारिश की भी संभावना है। वर्षा होने से तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

बताते चले की 7 व 8 अप्रैल को पटना, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नवादा, जमुई में हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं आसपास के जिलों में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं कुछ जगहों पर मौसम सामान्य रहेगा।

अगर गुरुवार की बात करे तो पटना सहित कई शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस व बक्सर में 42.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा। बता दे की प्रदेश के अधितम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article