आज का पंचांग 23 अक्टूबर 2022 का पंचांग: नरक चतुर्दशी आज, शनि की बदलेगी चाल

Patna Desk

NEWSPR DESK- 23 अक्टूबर 2022, दिन रविवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शाम 06:00 तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ होगी। इस दिन नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा।

इसे रूप चतुर्दशी भी कहते हैं। रविवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 02.34 तक रहेगा, इसके बाद हस्त नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मित्र और उसके बाद हस्त नक्षत्र के होने से मानस नाम के 2 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, इंद्र और वैधृति योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 04:26 से 05:51 तक रहेगा।

23 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी और हस्त
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय – 6:31 AM
सूर्यास्त – 5:51 PM
चन्द्रोदय – Oct 23 4:15 AM
चन्द्रास्त – Oct 23 4:45 PM
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:48 से दोपहर 12:34 तक

23 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड – 12:11 PM – 1:36 PM
कुलिक – 3:01 PM – 4:26 PM
दुर्मुहूर्त – 04:20 PM – 05:05 PM
वर्ज्यम् – 11:01 PM – 12:37 AM

Share This Article