दिल्ली से बिहार आ रही बस खड़ी ट्रक में टक्कर मार 25 फुट नीचे गिरी, मची चीखपुकार।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

रविवार रात घने कोहरे के कारण आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आगरा से लखनऊ की ओर जा रही सवारियों से भरी बस में बड़ा हादसा हो गया। दरअसल आपको बता दे की बस एक्सप्रेस वे पर किनारे में खड़ी ट्रक से टकरा गई। ट्रक के पीछे की ओर टक्कर मारने के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई और एक्सप्रेस वे से 25 फीट नीचे सर्विस रोड पर जा गिरी।

बस में बैठे सवारियों की चीख पुकार मच गई, बस में बैठे 10 सावरीयां घायल हो गए। घायलों को स्थानीय पुलिस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। बता दे की कृष्णा ट्रैवल्स नमक स्लीपर कोच बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। जिस दौरान घने कोहरे के कारण बस हादसा की शिकार हो गई। बस में 40 सवारियां बैठे थे, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे की किलोमीटर 14 के पास बस पहुंची ही थी कि कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की वजह से किनारे में खड़ी ट्रक को बस चालक नहीं देख पाया और टक्कर मार दि।

टक्कर लगते ही बस उलट कर 25 फीट नीचे जा गिरी, धमाके की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया। जिसके बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया गया और बाकी के सवारीयों को दूसरे बस से गंतव्य तक भेजा गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article