आज सावन का पहला सोमवार, जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी शुभकामनाएं

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज सावन का पहला सोमवार है। इसे लेकर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने समस्त प्रदेशवासियों और देशवासियों को दी शुभकामनाएं। बता दें कि आज 18 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। सावन में भगवान शंकर और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना का विधान है।

वहीं सावन का महीना भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय है। मान्यता है कि इस महीने भगवान शिव भक्तों को उनकी पूजा-अराधना का फल तुरंत देते हैं। सावन के पहले सोमवार के दिन लोग विधि-विधान से पूजा करते हैं और भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। 18 जुलाई को सावन महीने की पंचमी तिथि होने से इस दिन बिहार, बंगाल, उड़ीसा सहित देश के कई भागों में नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा।

Share This Article