News PR Live
आवाज जनता की

CM नीतीश पहुंचे मुजफ्फरपुर, बेला इंडस्ट्रियल एरिया में लेदर पार्क का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन इथेनॉल प्लांट का भी लिया जायजा

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत बेला इंडस्ट्रीयल एरिया में लेदर पार्क का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान लेदर से निर्मित सामानों के निर्माण प्रक्रिया की जानकारी ली। साथ ही वहां हो रहे निर्माण कार्यों को देखा और कार्यरत लोगों से बातचीत कर पूरी व्यवस्था की जानकारी ली। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने जीविका महिला उद्यमियों के साथ संवाद किया।

संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि हमलोगों ने जीविका समूह का निर्माण कराया और वर्ष 2006 में मुजफ्फरपुर में ही पहली बार जीविका दीदियों से मिलने आए थे, उनसे बातचीत की थी और कार्यों की जानकारी ली थी। जीविका दीदियां काफी बढ़िया काम कर रही हैं। 10 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत महिला उद्यमियों को भी 10 लाख रुपये तक की सहायता दी जा रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

इसमें से 5 लाख रुपये का अनुदान तथा 5 लाख रुपये ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे महिलाओं को रोजगार में बढ़ावा मिलेगा और उनकी आमदनी बढ़ेगी। हमलोग चाहते हैं कि सभी लोगों को रोजगार मिले। राज्य के बाहर 40 जीविका दीदियों को प्रशिक्षित कराकर लेदर कलस्टर से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत उन्हें 10 लाख रुपये की सहायता दी जा रही है। मशीन लगाए गए हैं, यहां हर प्रकार की सुविधा दी गई है ताकि उत्पादन कार्य बेहतर ढंग से हो सके। यहां काम बढ़ेगा तो लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से कहा कि महिलाओं की मांग पर शराबबंदी लागू की गई है। शराबबंदी का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो, इसको लेकर जीविका दीदियां सक्रिय रहें। लगातार समाज सुधार अभियान चलाते रहें बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के खिलाफ भी लोगों को जागरूक करते रहें। जीविका महिला उद्यमी सुनीता कुमारी एवं उर्मिला देवी ने मुख्यमंत्री से संवाद के दौरान कहा कि हमलोग मुख्यमंत्री के आभारी हैं। हमलोगों को प्रशिक्षित कर रोजगार के लिए काफी सहयोग दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान बिहार की जीविका दीदियों की प्रशंसा हो रही थी। हम महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। हर काम को बेहतर ढंग से कर सकते हैं। बिहार को हम पर नाज होगा। हमलोगों को आगे बढ़ाने में मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण भूमिका है। संवाद के दौरान जीविका दीदियों ने गीत की प्रस्तुति दी और मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.