- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK- लोकसभा चुनाव के सातवें फेज के लिए बिहार में तमाम दलों के दिग्गज जमकर पसीना बहा रहे हैं। आपको बता दे की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दो जगहों पर रैली को संबोधित करेंगे। वह अगिआंव उपचुनाव के लिए भी प्रचार करेंगे। यहां सातवें चरण में दोनों सीटों पर 1 जून को वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही उपचुनाव के लिए भी वोटिंग होगी।
सीएम भोजपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड में जनसभा करेंगे। वहीं जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के अतरी प्रखंड में भी रैली को संबोधित करेंगे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी आज तीन जनसभा हो रही है। हालांकि, तीनों में से किसी भी जनसभा में सीएम शामिल नहीं होंगे। इससे पहले भी प्रधानमंत्री की जनसभा में मुख्यमंत्री शामिल नहीं हुए थे।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

