आपसी रंजिश में कंपाउंडर की हुई हत्या,तीन दिनों से लापता था कंपाउंडर, कुआं से शव बरामद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK – नालंदा -एकंगरसराय थाना क्षेत्र के अमनार खास जगाई गांव में कुएं से तीन दिन से लापता एक व्यक्ति का शब्द बरामद किया गया है। मृतक की पहचान रामलखन प्रसाद के 39 वर्षीय पुत्र राजेश रौशन के रूप में की गई है। मृतक के परिजन आपसी रंजिश में हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक पिछले तीन दिनों से लापता थे। परिजनों के द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी। शनिवार सुबह गांव से उत्तर कुएं में शव मिला।

परिजनों के अनुसार गांव में खुलेआम शराब मिलती है। जिसके कारण गांव में बाहरी लोगों का आना-जाना लगा हुआ रहता है। कुछ दिनों पूर्व एकंगरसराय के रहने वाले कुछ लोगों से गांव में कहासुनी हो गई थी। परिजनों को शक है कि इसी विवाद को लेकर उनकी हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article