News PR Live
आवाज जनता की

आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, महिला गंभीर रूप से घायल

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। कैमूर में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। यह घटना कैमूर जिले में चैनपुर थाना क्षेत्र के बड़ी तकिया गांव की बतायी जाती है। दो पक्षों में मारपीट के दौरान बड़ी तकिया गांव के रहनेवाले जुगनू राम की पत्नी कुसुम देवी बतायी जाती है। घटना के बाद लोगों ने बीच बचाव को गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल कुसुम देवी का चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।

बता दें कि शुक्रवार को चैनपुर थाना क्षेत्र के बड़ी तकिया गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों में पहले तू तू मैं मैं हुई और इसके बाद यह तू तू मैं मैं आगे तक बढ़ गया और दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी। मारपीट के दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। लोगों के बीच बचाव के बाद महिला थाने शिकायत दर्ज कराने परिजनों के साथ थाने पहुंची।

- Sponsored -

- Sponsored -

जहां से पुलिस ने महिला को घायल देख इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर भेजा गया। जहां महिला का इलाज चल रहा है। थानेदार संजय कुमार ने बताया कि उपरोक्त मामले में घायल महिला को इलाज के लिए भेजा गया। आवेदन मिलने पर मामले की जांच की जायेगी और कार्रवाई की जायेगी।

कैमूर/भभुआ से ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.