आरा में डॉक्टर के टालमटोल के कारण प्रसूता की हालत बिगड़ी।

Patna Desk

 

आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल परिसर के प्रसव वार्ड में बुधवार की देर शाम डॉक्टर के टालमटोल के कारण एक प्रसूता की हालत काफी बिगड़ गई। प्रसूता महिला की हालत बिगड़ता देख परिजनों ने प्रसव वार्ड में जमकर हंगामा किया साथी डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही के कारण उसकी हालत बिगड़ने का आरोप भी लगाया है। जानकारी के अनुसार उक्त महिला शाहपुर थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी रवि कांत यादव की 20 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी है। इधर पीड़ित महिला के परिजन साधु शरण यादव ने बताया कि बस शाम 3 बजे शाम वह शाहपुर से उसका प्रसव कराने के लिए आरा सदर अस्पताल के प्रसूता वार्ड लेकर आए थे। जहां चिकित्सक द्वारा देखने के बाद उसे जांच लिखा गया और ऑपरेशन की सलाह दी गई। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद परिजन स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि ऑपरेशन कब होगा तो उन्होंने बोला कि डॉक्टर 8 बजे रात में आएंगी तब ऑपरेशन होगा। लेकिन डॉक्टर 8 बजे तक डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर नहीं आई थी। इसी उनकी मरीज की हालत अचानक काफी बिगड़ गई उसे दस्त होने लगी।

उसकी तबीयत को बिगड़ता देख परिजन आक्रोशित हो उठे और प्रसूता वार्ड में जमकर हंगामा किया। हंगामे के बाद चिकित्सक आरा सदर अस्पताल पहुंची। वहीं दूसरी ओर पीड़ित महिला के परिजन साधु शरण यादव ने स्वास्थ्य कर्मी एवं डॉक्टर के टालमटोल करने के कारण अपनी मरीज की तबीयत बिगड़ने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर ऑन डीटी महिला चिकित्सक डॉ मधुबाला सिन्हा ने बताया कि यहां पर दो डॉक्टर की ड्यूटी है एक मैं और एक डॉक्टर प्रीति थी। जो उन्हें देख रही थी उन्हें जांच के लिए कहा गया था। रिपोर्ट उनके पास 7 बजे शाम के बाद आई है। सूचना पाकर मैं यहां पहुंची और मैं अब मरीज को देख रही हूं। वही मरीज के परिजन द्वारा यह गलत बोला जा रहा है कि रिपोर्ट 6 बजे शाम आ गई थी। मुझे जब पता चला मैं यहां पहुंच गई।

Share This Article