आरा में हथियारबंद अपराधियों ने खटाल संचालक को मारी गोली।

Patna Desk

 

भोजपुर जिले के उदवंत नगर थाना क्षेत्र के एकौना गांव में शुक्रवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने एक खटाल संचालक को गोली मार दी। जख्मी युवक को गोली दाहिने साइड पीठ में लगी है जो अंदर फांसी हुई है। गोली लगते ही वह खून से लतपथ होकर जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़ा।

वही घटना को।अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना को लेकर आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। इसके बाद पर परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटनार पर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी डिग्री सिंह का 40 वर्षीय पुत्र रामायण सिंह है। वह पेशे से खटाल संचालक है एवं एकौना गांव स्थित अपना खटाल चलता है। घटना की सूचना मिलते हैं स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर जख्मी युवक के बेटे सिंटू ने बताया कि वह अपने पिता के साथ खटाल पर था और बगल में बारात भी आई थी। तभी तीन की संख्या में हथियारबंद अपराधी है और उनलोगों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया।

फायरिंग की आवाज सुनकर जब वह दोनों बाप-बेटे भागने लगे तो भागने के क्रम में उसके पिता को पीठ में गोली लग गई। जिससे वह जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़े। वही भागने के दौरान वह भी मामूली रूप से चोटिल हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। हालांकि हथियारबंद बदमाशों ने खटाल संचालक को गोली क्यों मारी। इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Share This Article