भागवत कथा को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा, सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण हुए शामिल।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र के अंगारी गांव में हो रहे 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजक महंत जी नवल गुरु एवं ग्रामीण के सहयोग से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। यह कलश शोभा यात्रा जगदीशपुर स्थित जगदीश्वर नाथ महादेव मंदिर के चंद्रकुप से जल भरकर 501 महिलाओं एवं युक्तियां द्वारा जगदीशपुर, भवानीपुर, अंगारी मोड होते हुए कथा स्थल तक पहुंची शोभा यात्रा के दौरान गाजे बाजे एवं डीजे के साथ सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण शामिल थे। बता दे की मथुरा से आए कथावाचक परम पूज्य संत श्री मोहनदास जी महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा कही जाएगी। शोभायात्रा में मुकेश पंजियार, बबलू यादव, करण सिंह, राजा कुमार, गुदर पासवान, जगदीशपुर मुखिया लालमति देवी, पूर्व मुखिया घनश्याम मंडल, आनंदी कुशवाहा, सभी मौजूद थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article