आशानगर इलाके से टॉप 10 सूची में शामिल अपराधी नीति यादव गिरफ्तार।

Patna Desk

 

रहुई थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर आशानगर इलाके से टॉप 10 सूची में शामिल अपराधी नीति यादव को गिरफ्तार किया है।

घटना के संबंध में रहुई थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नीति यादव रहुई थाना क्षेत्र इलाके के टॉप 10 सूची में शामिल है और इसके कई अपराध नालंदा जिले कई थाने में अंकित है। नीति यादव पिछले 8 वर्षों से कई कांडों में फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article