पटना पुलिस के लिए सर दर्द बने चार चेन स्नेचर गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजधानी पटना में लगातार बढ़ रहे चैन स्नेचिंग की घटनाओं के बाद पुलिस मुख्यालय के आदेश मिलते ही राजधानी के कई थाना क्षेत्र में 27 चैनल स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे फरार चल रहे अपराधी को इसके पूरी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसके पूरी थाने की पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के जरिए पुलिस ने एक अपराधी को पहले गिरफ्तार किया। उसके बाद उसके निशान देही पर पुलिस ने वैशाली से दो शातिर के साथ एक सोने चांदी के आभूषण खरीदने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 228000 नगर 3 सोने की चेन घटना में इस्तेमाल किए जाने वाला 3 अपाचे मोटरसाइकिल बरामद किया है।

वही इस मामले की जानकारी देते हुए टीएसपी सेंट्रल स्वीटी सहरावत ने बताया की राजधानी पटना के आधा दर्जन थाना क्षेत्र में 27 स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक सोने चांदी को खरीदने वाले दुकानदार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके गिरोह में एक और शातिर शामिल है। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी करने में जुटी है। साथ ही घटना के बाद किए गए अर्जित संपत्ति को लेकर भी पुलिस जांच करेगी और आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी।

फिलहाल गिरफ्तार सभी अपराधियों को न्याय का भी रक्षा में जेल भेजने की कवायत में पुलिस जुट गई है। वही वैशाली से पटना आकर चेन स्नेचिंग की घटनाओं को सभी शातिर घटनाओं को अंजाम देते थे। सीटीएसपी सेंट्रल स्वीटी सहरावत में बताया कि सभी गिरफ्तार शातिर अपराधी वैशाली के रहने वाले हैं और वैशाली से पटना सेंट्रल के भीड़ भार वाले जगह पर आकर घटना को अंजाम दिया करते थे और उसके बाद फिर संध्या होते ही वैशाली के लिए रवाना हो जाते थे। घटना को अंजाम देने से पहले यह लोग गाड़ी का नंबर प्लेट को बदल देते थे और घटना को अंजाम देने के बाद फिर से ओरिजिनल गाड़ी का नंबर प्लेट लगाकर पटना से वैशाली के लिए फरार हो जाया करते थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article