इस दिन ले सकते है पीएम मोदी शपथ,तारीख और समय तय…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख पोस्टपोन हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, 9 जून को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा सकता है। पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ ले सकते हैं। 4 जून को घोषित लोकसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

शाम 6 बजे हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह 9 जून को शाम 6 बजे हो सकता है। पहले अटकलें थीं कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली नई एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को होगा। शपथ ग्रहण समारोह की तारीख की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं ने बुधवार को बैठक की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article