News PR Live
आवाज जनता की

उत्साह में वोटिंग के लिए पहुंचे मतदाता,मौसम के बदले मिजाज का असर वोटिंग पर

- Sponsored -

- Sponsored -

अररिया :  मतदान केंद्रों पर उमड़ रही मतदाताओं की भीड़। अररिया लोकसभा सीट पर आज मतदान है। ऐसे में विगत कई दिनों से मौसम के बदले मिजाज या यू कहे कि गर्मी से राहत मिलने के बाद आज अहले सुबह से ही मातदाओ की भीड़ उमड़ रही है। फारबिसगंज विधानसभा के ली एकेडमी के बुथ नंबर 147 पर आज बड़ी संख्या में मतदाताओं की भीड़ कतारबद्ध दिख रही है। मतदान को लेकर आम मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

महिलाओं की संख्या भी अच्छी खासी दिख रही है। आपको बता दें कि अररिया लोकसभा सीट के अंतर्गत 6 विधानसभा है जिसमें फारबिसगंज विधानसभा की वोट पूर्व में निर्णायक रही है। वहीं यहां विधानसभावार एक महिला बुथ, एक युवा बुथ, एक पिंक बुथ बनाया गया है। खास बात यह है कि मौसम के बदले मिजाज के मद्देनजर इस सीट पर शाम तक बंपर वोटिंग की उम्मीद जताई जा रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.