उपमुखिया की नई नवेली दुल्हन हुई दहेज हत्या का शिकार, पति गिरफ्तार, मायके पक्ष ने लगाया मारपीट में गला दबाकर हत्या करने का आरोप

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बगहा से है। जहां तीन महीने के भीतर एक नवविवाहिता को मौत के नींद सुला दिया गया। दहेज को लेकर लड़की को शादी के दूसरे दिन बाद से ही प्रताड़ित किया जा रहा था। बताया जा रहा कि महिला के परिवार से पांच लाख रुपए की मांग की गई थी। नहीं देने पर उसके साथ मारपीट होती थी। वहीं कल यह विवाद इतना बढ़ गया कि महिला को मारने पीटने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या करदी गई।

परिवारवालों ने ससुराल के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। बता दें कि तीन माह पहले ही वाल्मीकीनगर के गनौली की प्रियंका की शादी चौतरवा के नदवा के अनिल गुप्ता के साथ हुई थी। अनिल साह हरदी नदवा पंचायत का उपमुखिया है। शादी के बाद से ही दहेज में बकाया के नाम पर 5 लाख रुपए की मांग की जा रही थी। महिला के परिजनों का आरोप है कि ससुरालवालों ने गला दबाकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा कि लड़की की हालत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने फिलहाल महिला के पति को गिरफ्तार किया है। वहीं बाकी लोग फरार बताए जा रहे।

परिजनों ने बताया कि 5 फरवरी को पूरे रीति रिवाज के साथ दोनों ने 7 फेरे लिए थे और उनसे दहेज के रूप में फोर व्हीलर की डिमांड की जा रही थी। अचानक बुधवार की रात उन्हें दामाद ने बताया कि बेटी की तबीयत खराब है और उसे हरनाटांड उप स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया है। जबकि लड़की उसी समय मृत अवस्था में थी। लड़की के पिता भोला साह का कहना है कि दामाद ने फोन कर के बताया था। जब वे लोग पहुंचे तो बेटी प्रियंका कुमारी के गले पर निशान पाया, जिससे लगता है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने दामाद को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।

Share This Article