अपने माता-पिता जी के कार्यकाल का आंकड़ा निकाल कर देखें तेजस्वी, मांझी का तेजस्वी पर बड़ा तंज

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

केंद्रीय मंत्री जितन मांझी ने तेजस्वी यादव के द्वारा अपराध को लेकर राज्य सरकार पर साधे जा रहे निशाने का जीतन राम मांझी ने जवाब दिया उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव 2005 के अपने माता-पिता जी के कार्यकाल का आंकड़ा निकाल कर देखें उसके बाद बात करें उस समय मुख्यमंत्री आवास में अपराधियों के साथ समझौता होता था इस समय अपराध हो रहे हैं तो उसे पर कार्रवाई भी हो रही है.वहीं बंगाल में रेप जैसे कांड को लेकर पास हुए कानून पर मांझी ने निशाना साधा कहा पूरी तरह से गलत है.

सजा की बात नहीं होनी चाहिए फांसी की बात होनी चाहिए इसमें अपराध को कम कर दिखाया जा रहा है अपराधियों को बचाने की कोशिश की जा रही है.ममता बनर्जी को पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था एक महिला होकर महिला पर अत्याचार हुआ है उनको सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

प्रशांत किशोर के बिहार में बढ़ते कदम पर जीतन मांझी ने कहा कि प्रशांत किशोर हवा हवाई में है.वही गिरिराज सिंह के द्वारा यह कहने की मुसलमानों की आबादी बढ़ रही है इस पर मांझी ने कहा कि मैं सबके साथ होने का बात करता हूं सबका विकास होना चाहिए सबको मिलकर रहना चाहिए को इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article