एंबुलेंस और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत, चाची के शव को संस्कार के लिए यूपी ले जा रहे थे, NH-2 पर दुर्घटना

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के रोहतास से है। जहां गुरुवार को एक ट्रक और एंबुलेंस में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। घटना रोहतास के चेनारी थाना क्षेत्र के खुरमाबाद के NH-22 पर हुई है। वहीं मृतक अपनी चाची के शव के साथ दाह संस्कार के लिए झारखंड से यूपी जा रहे थे। जिस दौरान ये दर्दनाक हादसा हो गया।

हादसे में एंबुलेंस सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शंभू कुमार (47) और गोपाल प्रसाद सिंह (55) के रूप में की गई। बताय़ा जा रहा कि रिश्ते में दोनों साला और जीजा थे। जो कि बिहार के बेगूसराय जिला के रहने वाले थे। किसी कारण से उनकी चाची की डेथ बोकारो में हो गई थी। जिसके बाद उनके शव को लेकर वह यूपी के बनारस जा रहे थे। जिस दौरान ही यह हादसा हो गया।

Share This Article