खेल की दुनिया में बिहार ने रचा इतिहास “एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी”का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया शुभारंभ

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में पहली बार आयोजित अंतर्राष्ट्रीय स्तर की “एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी” का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राजगीर में किया गया। इस चैंपियनशिप में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला हॉकी टीमें भाग ले रही हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का स्वागत किया और सभी देशों की राष्ट्र धुनें बजाई गईं।

राजगीर में राज्य खेल अकादमी, बिहार खेल विश्वविद्यालय, एथलेटिक ट्रैक, फुटबॉल मैदान और बास्केटबॉल ग्राउंड जैसे प्रमुख खेल सुविधाओं का भी उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री ने इन सुविधाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।चैंपियनशिप 11 नवंबर से 20 नवंबर 2024 तक चलेगी और इसका आयोजन खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, हॉकी इंडिया और एशियन हॉकी फेडरेशन द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

इस टूर्नामेंट से अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बिहार का खेल क्षेत्र में उभरता महत्व स्पष्ट हो रहा है।खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए, उन्हें बिहार की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों से अवगत कराने के लिए पर्यटन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। इस अवसर पर खेल मंत्री, कई वरिष्ठ अधिकारी, जन प्रतिनिधि, और बड़ी संख्या में दर्शक भी मौजूद रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article