News PR Live
आवाज जनता की

एक्शन में भोजपुर पुलिस, सट्टेबाजों पर चला पुलिस का डंडा, डेढ़ दर्जन सट्टेबाज गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। इन दिनों भोजपुर पुलिस एक्शन मोड में दिख रही है। गैर कानूनी धंधेबाजों पर पुलिस की पैनी नज़र है। इसी क्रम में भोजपुर भोजपुर पुलिस ने लगभग डेढ़ दर्जन लोगो को गिरफ्तार किया है। बता दें कि नगर थाना क्षेत्र के मोती टोला में सट्टेबाजी का धंधा चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर इसका खुलासा किया।

इस दौरान पुलिस ने करीब डेड दर्ज़न सट्टेबाजों को गिरफ्तार भी किया है। मौके से कुछ सामान भी बरामद किये गये हैं। हालांकि पुलिस टीम को छापेमारी के दौरान विरोध का सामना भी करना पड़ा। गिरफ्तार सट्टेबाजों के घर की महिलाओं ने पुलिस का विरोध किया। महिलाएं पुलिस को रोकने का प्रयास करती भी देखी गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

इससे देर तक अफरातफरी मची रही। एसपी विनय तिवारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बताया गया कि मोती टोला में सट्टेबाजी की सूचना मिली। उसके बाद विशेष टीम और नगर थाना थाने की पुलिस ने अड्डे पर छापेमारी कर करीब 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद सभी को बस से थाने ले जाया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.